Surajkund Mela 2026 : सूरज कुंड मेले में इथियोपियाई स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र, भारतीय रंग में रंगे विदेशी कलाकार

Surajkund Mela 2026 : 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चल रहे सूरजकुंड मेले में लगभग 1200 स्टॉल और 50 से अधिक देशों के कारीगर अपनी-अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति का प्रदर्शन कर रहे हैं। खासकरस इथियोपियाई कारीगरों की बारीक कारीगरी, विशिष्ट डिज़ाइन और पारंपरिक रंगों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है।

Surajkund Mela 2026 : फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला 2026 (39वां संस्करण) में इथियोपिया का पवेलियन दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनकर उभरा है। मेले में भाग ले रहे इथियोपिया के 20 सदस्यीय सांस्कृतिक एवं कारीगर प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत हस्तनिर्मित कोस्टर, पारंपरिक डिज़ाइन वाली टी-शर्ट, सजावटी कलाकृतियाँ और अन्य शिल्प उत्पादों को देखने और खरीदने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय आगंतुक पहुंच रहे हैं।

Surajkund Mela Ethiopia Product

सूरजकुंड मेले में इथियोपिया के कलाकार

50 देश के 1200 स्टॉल

31 जनवरी से 15 फरवरी तक चल रहे इस विश्वप्रसिद्ध मेले में लगभग 1200 स्टॉल और 50 से अधिक देशों के कारीगर अपनी-अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में इथियोपियाई कारीगरों की बारीक कारीगरी, विशिष्ट डिज़ाइन और पारंपरिक रंगों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है, जिसके चलते स्टॉल पर दिनभर भीड़ बनी हुई है।

End of Feed