यूपी विधानसभा में 24,496 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, औद्योगिक विकास और ऊर्जा क्षेत्र के लिए खोला खजाना

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में 24,496.98 करोड़ रुपये का वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें खास तौर पर औद्योगिक और ऊर्जा के क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र पर फोकस किया गया है। मुख्य तौर पर इस बजट का उद्देश्य नई परियोजनाओं के साथ चल रही परियोजनाओं के लिए धन की व्यवस्था करना है।

UP Supplementary Budget: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) विधानसभा में पेश किया। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में 24,496.98 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो कि राज्य के मूल बजट (8.08 लाख करोड़) का लगभग 3.03 प्रतिशत है। बता दें कि इस बजट का मुख्य उद्देश्य चालू वित्तीय वर्ष की नई योजनाओं के साथ-साथ चल रही परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था करना है। प्रस्तावित बजट में राजस्व लेखा व्यय के लिए 18,369.30 करोड़ और पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) के लिए 6,127.68 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों के निवेश की प्रतिबद्धता को दर्शा रहा है।

UP News.

यूपी विधानसभा में 24,496 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश (Photo- ANI)

औद्योगिक विकास और ऊर्जा क्षेत्र पर खास फोकस

योगी सरकार ने इस अनुपूरक बजट के माध्यम से औद्योगिक क्रांति और ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने पर सबसे अधिक फोकस किया है। औद्योगिक विकास के लिए 4,874 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, तो वहीं ऊर्जा क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 4,521 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इसके अलावा, पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए NEDA को भी 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस अनपूरक बजट का आंकड़े यह स्पष्ट करता है कि यूपी की डबल इंजन सरकार प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में ध्यान केंद्रित कर रही है।

End of Feed