Kannauj News: यूपी पुलिस भर्ती इग्जाम में वायरल हुआ सनी लियोन का एडमिट कार्ड, जानें क्या है पूरा मामला

Kannauj News: यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा के बीच एक ऐसा एडमिट कार्ड सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस एडमिट कार्ड में एक्ट्रेस सनी लियोन की फोटो लगी हुई है। भर्ती बोर्ड ने इसे फर्जी एडमिट कार्ड बताया है।

Kannauj News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान कन्नौज से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक ऐसा एडमिट कार्ड वायरल हो रहा है। जिसमें परीक्षार्थी के नाम की जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन का नाम लिखा हुआ है और उन्हीं का फोटो भी लगा हुआ है। हालांकि इसमें परीक्षा केंद्र का पता कन्नौज का दिया हुआ है। सनी लियोन के नाम का ये एडमिट कार्ड तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से बयान सामने आ गया है। बोर्ड की ओर से इसे फर्जी एडमिट कार्ड बताया गया है।

Sunny Leone Admit Card

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

महोबा के अंकित की जगह एक्ट्रेस का फोटो

यह घटना कन्नौज के तिर्वा में सोनेश्री बालिका महाविद्यालय की है। इस परीक्षा केंद्र में महोबा के अभ्यार्थी अंकित का एग्जाम था। उसके एडमिट कार्ड में सनी लियोन का नाम और फोटो है और एग्जम सेंटर का एड्रेस कन्नौज के इस महाविद्यालय का है। अंकित ने बताया कि उसने अपना फॉर्म जन सेवा केंद्र से भराया था, लेकिन इसमें उसकी फोटो की जगह सनी लियोन की फोटो कैसे आई, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

End of Feed