शहर

Himachal Pradesh Weather: कोहराम मचाने को तैयार हिमाचल का मौसम, बारिश-बर्फबारी के बीच IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Himachal Pradesh Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: कुछ दिनों के सुहाने मौसम के बाद अब हिमाचल का मौसम भी कोहराम मचाने को तैयार हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश पर देखने को मिल रहा है। आईएमडी ने पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Image

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Photo : iStock

Himachal Pradesh Weather Forecast Today in Hindi: पिछले दिनों खुशनुमा मौसम के बाद अब हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, बारिश ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से प्रदेश का मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। बदलते मौसम ते बीच 21 फरवरी को अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की उम्मीद जताई गई है। हिमाचल का मौसम कोहराम मचाने को तैयार है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते न केवल हिमाचल ही नहीं कई राज्य और शहर इससे प्रभावित है। हिमाचल में बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने के बाद मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि बारिश और बर्फबारी की स्थिति को देखते हुए आईएमडी (IMD) ने पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। ऑरेंज अलर्ट तब जारी किया जाता है जब मौसम अत्यधिक खराब है और इसका असर हवाई, रेल और सड़क यातायात पर पड़ सकता है। बता दें कि रोहतांग दर्रा, कोकसर, सिस्सू सहित लाहौल सहित कई ऊंची चोट्टीयों पर बर्फबारी शुरू होगई है।

हिमाचल में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज के चलते IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में दो से तीन दिन तक भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होगी। इसे ध्यान में रखते हुए ही IMD ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि ऊंची पहाड़ियों पर बारिश और बर्फबारी होगी वहीं निचली पहाड़ियों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहे हिमाचल प्रदेश के मौसम का असर कई अन्य राज्यों में देखने को भी मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक के लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने मौसम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले चार दिनों तक मौसम अपना कोहराम मचाने को तैयार है। चार दिनों के दौरान गर्जन के साथ बिजली चमकेगी, ओलावृष्टि के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। उन्होंने लोगों को 19 और 20 फरवरी को अधिक सावधान रहने की सलाह दी है। 19 फरवरी को जहां मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं 20 और 21 फरवरी को तेज बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

कैसे रहेगा शिमला, मनाली में मौसम का हाल

जानकारी के लिए बता दें कि बारिश और बर्फबारी की इस चेतावनी के बाद शिमला और मनाली सहित कई क्षेत्रों में सीजन की दूसरी बर्फबारी होने वाली है। जहां ये बर्फबारी एक तरह लोगों की मुसीबत बढ़ाएगी वहीं दूसरी तरफ फ्रेश बर्फबारी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

हिमाचल का मौसम

पिछले दो सप्ताह से पूरे प्रदेश के मौसम खुशनुमा बना हुआ था। लेकिन लोगों की खुशी पर पानी फेरने के लिए बारिश और बर्फबारी दस्तक दे रही है। ठंड से लोगों को मिली राहत के बाद एक बार फिर ठिठुरन वाली सर्दी की शुरुआत होने वाली है। अब, प्रदेश के न्यूनतम तापमान की बात करें तो अधिकतर इलाकों में तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री तक रहा वहीं। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। बारिश और बर्फबारी से प्रदेश का तापमान गिरने की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article