शहर

राजस्थान के इस शहर में बच्चों के लिए तैयार हुआ एडवेंचर पार्क, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

उदयपुर शहर में बच्चो के लिए एडवेंचर पार्क बनाया गया है। वन विभाग ने चिल्ड्रन पार्क तैयार कर लिया है। इस पार्क को बनाने में वन विभाग ने 2 करोड़ रुपये की लागत लगाई है।

Image

उदयपुर पार्क

Photo : Twitter

राजस्थान के उदयपुर में दूध तलाई स्थित हनुमान मंदिर के पास चिल्ड्रन पार्क तैयार किया गया है। बच्चो को यहां एडवेंचर से जोड़ने लिए वन विभाग की ओर से इस पार्क को बनाया गया है। वन विभाग ने दो करोड़ रुपये की लागत से इस चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण किया है। आईएफएस अधिकारी मुकेश सैनी का कहना है कि इसे बनाने में 3 से 12 साल के बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास की जरूरतों को ध्यान रखा गया है।

पार्क में माता-पिता भी झोपड़ियों में बच्चों के साथ मेडिटेशन कर सकेंगे। वहीं इस पार्क में लक्ष्मण झूला नाम का हैंगिंग ब्रिज बनाया जाएगा। साथ ही बच्चे उदयपुर की ऐतिहासिक विरासत से भी रूबरू हो पाएंगे।

बच्चो के लिए यह खास सुविधाएं

मुकेश सैनी ने आगे बताया कि इस पार्क में जाने के लिए चार्ज देना होगा, जिसकी एंट्री फीस अभी तय नहीं की गई है। यहां बच्चों के लिए मिनी जिप लाइन, मिनी वॉल क्लाइम्बिंग, सी वे ब्रिज, जिगजैग ब्रिज, बैलेंसिंग लॉग ब्रिज, मंकी वाइन ब्रिज, टायर स्विंग ब्रिज, स्पार्किंग वॉक ब्रिज, कमांडो ब्रिज जैसे कई चीजें तैयार की गई हैं। इन सभी चीजों को बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि बच्चों को भरपूर एडवेंचर मिल सके। यह उदयपुर के वन क्षेत्र में है, जिससे बच्चे प्रकृति के करीब भी रह सकेंगे।

रोजाना आते हैं 5000 पर्यटक

आपको बता दें कि उदयपुर के सिटी पैलेस,करणी माता रोपवे पर रोजाना करीब 5000 पर्यटक आते हैं। साथ उनके बच्चे भी होते हैं। इस बात का भी ध्यान रखकर इस पार्क को बनाया गया है। यहां पिछोला झील में बोटिंग और करणी माता पर रोपवे जैसी सुविधाएं भी हैं। नए पार्क के बनने के बाद बच्चों को एक नया एडवेंचर मिलेगा, जहां वो सैर-सपाटे के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकेंगे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article