'धर्म की स्थापना के लिए सुदर्शन जरूरी, भारत की एकता को उत्तर से दक्षिण तक बढ़ाना है', बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, लेकिन धर्म की स्थापना के लिए सुदर्शन भी आवश्यक है। संदीपन ने महसूस किया था और कृष्ण के हाथों से मुरली वृंदावन में रखवा कर सुदर्शन लेकर के निकल पड़ो।

CM Yogi: लखनऊ में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों के रचनात्मक विकास पर जोर दिया। उन्होंने वीडियो गेम की लत और इसके घातक परिणामों की ओर भी ध्यान दिलाया। सीएम योगी ने कहा, बच्चा रो रहा है तो मां-पिता उसको संतुष्ट करने के लिए फोन दे देते हैं। अगर 2-3 साल का बच्चा रो रहा है तो उसको रोने दीजिए। उसको दूसरे ऐसे कार्यों के साथ जोड़िए जो उसका रचनात्मक विकास कर सके, उसे वीडियो गेम के साथ जोड़ रहे हैं। परिणाम क्या होता है? उसके घातक परिणाम भी हम सबके सामने देखने को मिल रहे हैं।

CM yogi

सीएम योगी ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान (@myogiadityanath)

भारत की एकता को उत्तर से दक्षिण तक आगे बढ़ाना है

सीएम योगी ने कहा, भारत की एकता को उत्तर से दक्षिण तक आगे बढ़ाना है। राम के पास दिव्य अस्त्र तब आए, गुरु विश्वामित्र हैं। राम को मर्यादा के एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना है, तब जब गुरु के रूप में महर्षि वाल्मीकि हैं। कृष्ण तब कृष्ण बन पाए, मुरली को सुदर्शन बनने में कोई समय नहीं लगा जब गुरु संदीपन आए। याद करना युग अलग-अलग हो सकता है, लेकिन समय के अनुरूप मुरली की आवश्यकता वृंदावन में थी।

End of Feed