Sitamarhi: पिकअप गाड़ी बनी छात्र का काल; रास्ते पर पड़ा रहा शव, मछली लूटते दिखे लोग

बिहार के सीतामढ़ी से सामने आई एक सड़क दुर्घटना ने पूरे समाज को हिला कर रख है। एक मासूम छात्र की मौत और उसके साथ हुई हृदयविदारक घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। इस हादसे ने न केवल सड़क सुरक्षा बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

Sitamarhi Road Accident: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। पुपरी थाना क्षेत्र के झझी-हट गांव के पास सड़क दुर्घटना में सातवीं कक्षा के छात्र रितेश कुमार उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। रितेश, जो संतोष दास का बेटा था, अपनी रोजाना दिनचर्या की तरह सुबह कोचिंग जाने के लिए घर से निकले था।

Sitamarhi Road Accident

पिकअप गाड़ी की टक्कर से छात्र की मौत, लोग मछली लूटते रहे

पर उसे क्या पता था कि यह उसके जीवन की आखिरी सुबह होगी। बताया जा रहा है कि, मछली से भरी एक पिकअप वाहन ने रितेश को तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ समय बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां अपने बेटे के शव को देखकर माता-पिता का हाल बुरा हो गया। इसके साथ ही, जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने समाज की संवेदनशीलता की कमी को भी उजागर कर दिया।

End of Feed