Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर भयावह हादसा, तेज रफ्तार कार 5-6 बार पलटी; चार युवकों की मौत

Hapur News: हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर 5-6 बार पलट गई। हादसे में बदायूं निवासी चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ।

Hapur Accideny News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार थार अचानक अनियंत्रित होकर रोड पर कई बार पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल है। सभी मृतक बदायूं जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

hapur accident

हापुड़ गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसाhi

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सिंभावली थाना क्षेत्र में देर रात करीब 11:56 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली नंबर की थार DL 8C BL 9822 गंगा एक्सप्रेसवे से दिल्ली की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार करीब 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान थार अचानक बेकाबू हो गई और करीब 5-6 बार पलटने के बाद सड़क किनारे गिर गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए।

End of Feed