बदायूं में तेज रफ्तार कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर; दंपति की मौके पर मौत, भतीजा घायल

बदायूं जिले में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई और उनका भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Badaun Road Accident: बदायूं जिले में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई और उनका भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कार चालक हादसे के बाद फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है।

Couple dies after car hits motorcycle

कार के मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से दंपत्ति की मौत

सिविल लाइंस थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना शेखूपुर गांव के पास कादर चौक रोड, केंद्रीय विद्यालय के सामने दोपहर करीब तीन बजे हुई। मृतकों की पहचान बिनावर थाना क्षेत्र के अहिरवारा गांव के पप्पू (45) और उनकी पत्नी आसमा (40) के रूप में हुई है। उनके भतीजे यूसुफ (24) को हल्की चोटें आई हैं।

End of Feed