गोवा में सड़क किनारे झुग्गियों से टकराई तेज रफ्तार बस, बिहार के 4 मजदूरों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2024, 02:38 PM IST

गोवा के वर्ना इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे झुग्गियों से टकरा गई। इस हादसे में बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में था, इस कारण वह बस को मोड़ नहीं पाया।

Goa Road Accident: गोवा के वर्ना इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक बस ने टेंट में सो रहे कई मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन मजदूरों की मौत हुई है, वे बिहार के रहने वाले थे।

accident

सड़क हादसे में बिहार के 4 मजदूरों की मौत

घायलों की हालत नाजुक

जानकारी के अनुसार वर्ना इलाके में एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे बने एक टेंट में जा घुसी और वहां सो रहे कई मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में घायल हुए सभी 9 लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी मृतक मजदूर बिहार के निवासी थे।

End of Feed