शहर

Patna To Somnath Train: पटना से सोमनाथ के लिए श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना; सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई झंडी

Patliputra Junction To Somnath Special Train: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र जंक्शन से सोमनाथ आस्था यात्रा को हरी झंडी दिखाई, जिसमें 1100 से अधिक श्रद्धालु विशेष ट्रेन से रवाना हुए।

Image

पटना से सोमनाथ के लिए श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना

Patna To Somnath Special Train: भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा को समर्पित 'सोमनाथ यात्रा' का पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन से भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रद्धालुओं के जत्थे को महावीरी झंडा देकर रवाना किया। इस यात्रा को स्वाभिमान पर्व यात्रा के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र जंक्शन से सोमनाथ आस्था यात्रा को हरी झंडी दिखाई, जिसमें 1100 से अधिक श्रद्धालु विशेष ट्रेन से रवाना हुए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार,मंत्री रामकृपाल यादव और रेलवे के अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यात्रा के तहत श्रद्धालु गुजरात के सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे

यात्रा के तहत श्रद्धालु गुजरात के सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन विरासत से लोगों को जोड़ना तथा सोमनाथ के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराना है। राज्य सरकार की ओर से यात्रियों के लिए भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

भगवान सोमनाथ के जयघोष के बीच यात्रा दल गुजरात के लिए रवाना

कार्यक्रम के दौरान बताया कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आस्था, स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ इस यात्रा में भाग लिया और भगवान सोमनाथ के जयघोष के बीच यात्रा दल गुजरात के लिए रवाना हुआ।इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सनातन परंपरा से जुड़ने का अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भगवान सोमनाथ से बिहार और देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना भी की।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!