नहीं मिली ब्रेजा गाड़ी तो बारात लेकर लौटा दूल्हा, सोनीपत में मंडप में बैठी दुल्हन करती रही इंतजार

सोनीपत में दहेज में ब्रेजा कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि दूल्हे को साढ़े 9 लाख रुपये की कार पसंद नहीं आई और उसने 13 लाख की ब्रेजा मांगी थी। शादी के दिन विवाद के बाद दूल्हा बारात लेकर लौट गया, जबकि दुल्हन मंडप में इंतजार करती रह गई।

सोनीपत में दहेज और गाड़ी की मांग को लेकर शादी के दिन ऐसा विवाद हुआ कि दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। आरोप है कि दूल्हे को साढ़े 9 लाख रुपये की गाड़ी पसंद नहीं आई और उसने ब्रेजा गाड़ी की मांग कर दी। ब्रेजा गाड़ी नहीं मिलने पर दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। उधर, दुल्हन शादी के जोड़े में मंडप में बैठकर दूल्हे का इंतजार करती रही। वहीं, लड़की के पिता का आरोप है कि शादी की तैयारियों पर उन्होंने 25 से 30 लाख रुपये खर्च किए थे। जिसके बाद अब पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

दहेज में ब्रेजा की जिद।

दहेज में ब्रेजा की जिद।

मामला सोनीपत के रामनगर का है। जहां रहने वाले सुभाष कुमार ने अपनी बेटी हिना का रिश्ता करीब 6 महीने पहले गोहाना के गांधीनगर निवासी कुलदीप के साथ तय किया था। कुलदीप दिल्ली पुलिस में तैनात है। 20 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी। लड़की के पिता का आरोप है कि रिश्ता तय होने के बाद से ही दूल्हे पक्ष की तरफ से गाड़ी और गहनों को लेकर मांगें रखी जाने लगीं।

End of Feed