Indore News: बेटे की अमानवीय करतूत, मां के शव के साथ किया दुष्कर्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 4, 2023, 06:49 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में अमानवीय घटना ने सभी को झकझोर दिया। यहां एक बेटे ने अपनी मां की मौत के बाद शव के साथ दुष्कर्म किया।

इंदौर: जिले से बेहद शर्मनाक और जघन्य अपराध हुआ है। यहां एक 70 साल की महिला के शव से सार्वजनिक स्थल पर कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने को लेकर उसके 22 वर्षीय बेटे पर मामला दर्ज किया गया है।

Son Raped With Mother Dead Body

मां के शव के साथ बेटे ने किया रेप

डेडबॉडी से रेप

पलासिया पुलिस थाने के प्रभारी जगदीश प्रसाद जमरे ने कि बताया कि 22 वर्षीय व्यक्ति ने बड़ी ग्वालटोली इलाके की एक गली में अपनी 70 साल की मां के शव के साथ एक और दो दिसंबर की दरमियानी रात को कथित तौर पर दुष्कर्म किया। जमरे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस आरोपी के पास पहुंची तो पता चला कि वह मानसिक रूप से कमजोर है।

बेटा मौत का करता रहा इंतजार

उन्होंने बताया कि पसलियों और फेफड़ों की बीमारी के कारण सांस लेने में परेशानी के चलते वृद्धा को शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उसका बेटा उसकी मौत के बाद उसके शव को अस्पताल से लेकर निकल गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्धा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

छात्रों ने बनाया वीडियो

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 297 (शव के साथ अभद्रता) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच कर रहे एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के पास एक छात्रावास में रहने वाले दो विद्यार्थियों ने वृद्धा के शव के साथ उसके बेटे के कथित दुष्कर्म की घटना का अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

End of Feed