Meghalaya News: प्रेम प्रसंग के आरोप में रिश्तेदारों ने की महिला की पिटाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 27, 2024, 04:47 PM IST

Meghalaya News: मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स में प्रेम प्रसंग के आरोप लगाते हुए 20 साल की एक युवती को उसी के रिश्तेदारों ने बालों से पकड़कर घसीटा और भीड़ के सामने लाठियों से पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेम प्रसंग के आरोप में युवती की पिटाई
  • मारपीट की वीडियो वायरल
  • पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

Meghalaya News: मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में प्रेम संबंधों के आरोप में एक युवती की उसके रिश्तेदारों ने सरेआम पिटाई की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मारपीट की इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

Meghalaya News

प्रेम प्रसंग के आरोप में रिश्तेदारों ने की महिला की पिटाई

प्रेम प्रसंग के आरोप में युवती की पिटाई

पुलिस के अनुसार, दादेंग्रे उप-मंडल के लोअर टैक्सग्रे गांव में मंगलवार को सरेआम युवती के साथ मारपीट के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि युवती एक बच्चे की मां है और अकेले अपनी संतान का पालन पोषण कर रही है। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती को उसके गांव में कंगारू अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था। बाद में, उसे चार लोगों ने बालों से पकड़कर घसीटा और भीड़ के सामने लाठियों से पिटाई की।

End of Feed