शहर

मंगलुरु में भारी बारिश से बिजली का तार टूटा, करंट लगने से दो लोगों की मौत

मंगलूरु के पांदेश्वर इलाके में बुधवार रात भारी बारिश होने से बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। जिसके संपर्क में आकर दो ऑटो चालकों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों पांदेश्वर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। आइए जानें पूरा मामला-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मंगलूरु में बिजली का तार गिरा
  • करंट लगने से 2 लोगों की मौत
  • भारी बारिश से टूटे तार


Mangaluru: मंगलूरु के पांदेश्वर इलाके में बुधवार रात भारी बारिश होने से बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। जिसके संपर्क में आकर दो ऑटो चालकों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने'पीटीआई भाषा' को बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि यह घटना रात लगभग नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि मृत दोनों आटो चालकों की पहचान हासन निवासी राजू (50) दक्षिण कन्नड़ के पुत्तूर निवासी देवराज (46) के रूप में हुई है। दोनों पांदेश्वर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि राजू अपने ऑटो रिक्शा को सुरक्षित जगह पर खड़ी करने के लिए रात में घर से बाहर निकले थे। तभी तेज बारिश के चलते बिजली का तार टूटकर उन पर गिर पड़ा।

करंट से दो लोगों की मौत

अग्रवाल के अनुसार राजू की चीख-पुकार सुनकर उनके साथी देवराज उन्हें बचाने दौड़े लेकिन करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है और उसके आधार पर पांदेश्वर थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। राजू और देवराज के शव अंत्य परीक्षण के बाद उनके परिजनों को सौंप दिये गए हैं।

भारी बारिश से तूटे तार

कर्नाटक के तटीय जिलों में पिछले लगभग दो सप्ताह से तेज बारिश हो रही है जिसके चलते यहां आम जनजीवन अस्तव्यस्त है। आज अत्यंत भारी वर्षा की मौसम विभाग की चेतावनी के दक्षिण कन्नड़ जिले में सभी प्राथमिक और उच्च विद्यालयों और आंगन बाड़ियों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 28 जून से 30 जून तक भी कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ समेत सभी तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

इनपुट-भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article