Siwan News: बदमाशों ने महिला और कंपाउडर को उतारा मौत के घाट, शव सड़क पर छोड़कर हुए फरार

  • Agency by: IANS
  • Updated Dec 28, 2023, 11:16 AM IST

सिवान में एक महिला और एक कंपाउंडर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को गश्त के दौरान दोनों घायल अवस्था में मिले। जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Siwan News: बिहार के सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र से हत्या की खबर सामने आयी है। जहां अज्ञात बदमाशों ने एक कंपाउंडर और एक महिला को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। बुधवार देर रात को पुलिस को दोनों शव बाबूहाता रोड़ के पास मिले। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गश्त कर रही पुलिस टीम को बाबूहाता रोड के पास सुनसान जगह पर मोटर साइकिल गिरी हुई और पुरुष, महिला घायल अवस्था में मिले। पुलिस दोनों को सदर अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

gun shot dead

बिहार के सिवान में डबल मर्डर (सांकेतिक फोटो)

दोनों मृतकों की पहचान

बड़हरिया के थाना प्रभारी पंकज कुमार ने गुरुवार को बताया कि दोनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतकों की पहचान गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सिपहा निवासी जफरूल हक अंसारी की पत्नी निखत परवीन और शैलेश शर्मा के रूप में की गई। शैलेश सिवान के एक डॉक्टर के निजी क्लीनिक में कम्पाउंडर का काम करता था, जबकि महिला उनके गांव की रहने वाली थी।

End of Feed