सिस्टम के भ्रष्टाचार ने छीना तीन बहनों का इकलौता भाई: सीकर में नीट छात्र की खुदकुशी, मौत से पहले पिता से फोन पर की थी बात

राजस्थान के सीकर में नीट अभ्यर्थी 22 साल प्रदीप माहीच ने परीक्षा रद्द होने के तनाव में आत्महत्या कर ली। प्रदीप 3 बहनों का इकलौता भाई था और परीक्षा में उसके अच्छे अंक आने की उम्मीद थी लेकिन उसके सपने भ्रष्ट सिस्टम की भेंट चढ़ गए।

सीकर में एक कमरे की दीवारों के बीच अब सन्नाटा है। किताबें खुली रह गई हैं, नोट्स वैसे ही पड़े हैं और एक सपना अधूरा रह गया है। 22 वर्षीय प्रदीप माहीच, जो डॉक्टर बनने का सपना लेकर पिछले तीन-चार वर्षों से नीट की तैयारी कर रहा था, अब इस दुनिया में नहीं है।

neet paper leak seekar suicide

परीक्षा रद्द होने से उदास था प्रदीप

गुढ़ा गौड़जी कस्बे के बाड्या नला गांव का रहने वाला प्रदीप अपने परिवार की उम्मीदों का सबसे बड़ा सहारा था। तीन बहनों का इकलौता भाई और एक गरीब परिवार का बेटा। पिता भारी किल्लत के बावजूद बेटे को पढ़ा रहे थे, ताकि एक दिन घर की किस्मत बदल सके।

End of Feed