'कोचिंग रोड' से खुला NEET पेपर लीक का राज! सीकर के इस एक टीचर की शिकायत के बाद शुरू हुई देशभर में जांच

Sikar Coaching Road: पिपराली रोड स्थित गुरुकृपा कोचिंग ने सबसे पहले कथित NEET पेपर लीक मामले को उजागर किया। कोचिंग संस्थान से जुड़े शिक्षक शशिकांत ने सीकर के उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

NEET Paper Leak: राजस्थान का सिकर अब सिर्फ कोचिंग हब ही नहीं, बल्कि NEET पेपर लीक मामले की जांच का बड़ा केंद्र भी बन गया है। जिले की पिपराली रोड, जिसे लोग अब 'कोचिंग रोड' के नाम से जानते हैं, देशभर के मेडिकल और इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ा एजुकेशन सेंटर मानी जाती है। सड़क के दोनों ओर बड़े-बड़े कोचिंग संस्थान और हॉस्टल मौजूद हैं और कई लोग इसे अब कोटा से भी बड़ा कोचिंग हब मानने लगे हैं।

'कोचिंग रोड' से खुला NEET पेपर लीक का राज! सीकर के इस एक टीचर की शिकायत के बाद शुरू हुई देशभर में जांच

'कोचिंग रोड' से खुला NEET पेपर लीक का राज! सीकर के इस एक टीचर की शिकायत के बाद शुरू हुई देशभर में जांच

इसी पिपराली रोड स्थित गुरुकृपा कोचिंग ने सबसे पहले कथित NEET पेपर लीक मामले को उजागर किया। कोचिंग संस्थान से जुड़े शिक्षक शशिकांत ने सीकर के उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि परीक्षा का पेपर पैसों के बदले छात्रों तक पहुंचाया जा रहा है।

End of Feed