नासिक : ढोंगी अशोक खरात मामले के गवाह की पत्नी समेत मौत, खड़े कैंटर से टकराई कार; हादसा या साजिश?

महाराष्ट्र के नासिक वीडियो कांड के आरोपी अशोक खरात के सहयोगी जितेंद्र शेल्के और उनकी पत्नी की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह हादसा उसी दिन हुआ जब ईडी अशोक खरात से जुड़े कई ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। लिहाजा, हादसे के कई अन्य पहलुओं की जांच होने की संभावना है।

नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात की शिवनिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और धर्मगुरु के सहयोगी जितेंद्र शेल्के और उनकी पत्नी की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर (समृद्धि राजमार्ग) में संभाजीनगर से शिरडी की ओर जाते हुए ये दुखद हादसा हुआ, जिसमें दंपति की जान चली गई और बेटे को चोटें आई हैं, जिसका इलाज जारी है। फिलहाल, महाराष्ट्र पुलिस घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना में बचे शेल्के के बेटे से पूछताछ कर हादसे की जानकारी ले सकती है। फिलहाल, अभी उसका इलाज जारी है।

Shivnika Trust vice president Jitendra Shelke Death

अशोक खरात के सहयोगी-गवाह की पत्नी समेत हादसे में मौत (फोटो-Istock)

शुरूआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक, शेल्के की कारण एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई। स्थानीय अधिकारी दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शेल्के खरात से जुड़े मामलों में जांच के दायरे में थे और संबंधित मामलों में गवाह के तौर पर उनका नाम दर्ज था। लिहाजा, इस हादसे के पीछे किसी साजिश को लेकर भी आशंका जताई जा रही है।

End of Feed