लखनऊ: शिव शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे के दो और सनसनीखेज ओडियो वायरल, 'जहां दिखेगा ना... मारूंगी'

Shraddha Dubey Rashmi Dubey Arrest Nagpur: शिव शर्मा हत्याकांड में 50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश नागपुर से गिरफ्तार। गिरफ्तारी के बीच श्रद्धा दुबे के दो नए धमकी भरे ऑडियो वायरल हुए हैं।

Shiv Sharma Murder Case Lucknow: चर्चित शिव शर्मा हत्याकांड मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपये की इनामी मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत इन्हें दबोचा गया है। इस बीच, गिरफ्तारी के साथ ही मामले से जुड़े श्रद्धा दुबे के दो नए और सनसनीखेज वायरल ऑडियो सामने आए हैं, जिसमें वह मृतक शिव शर्मा को जान से मारने की धमकी देती हुई सुनाई दे रही है।

लखनऊ: शिव शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे के दो और सनसनीखेज ओडियो वायरल, 'जहां दिखेगा ना... मारूंगी'

लखनऊ: शिव शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे के दो और सनसनीखेज ओडियो वायरल, 'जहां दिखेगा ना... मारूंगी'

नागपुर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम पिछले कुछ दिनों से इस हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नागपुर में दबिश दी, जहां से 50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को धर दबोचा गया। तीनों से पूछताछ जारी है और इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है।

End of Feed