यूपी के बाद बिहार में बाघ का तांडव, बकरी को छोड़ चरवाहे को बनाया निवाला

उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में जंगली जानवरों का तांडव देखने को मिल रही है। पश्चिमी चंपारण में एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पश्चिमी चंपारण: जिले में मंगलवार को एक बाघ के हमले में एक चरवाहे की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे सहोदर थाना अंतर्गत वनबैरिया गांव में हुई। मृतक की पहचान इंद्रदेव महतो के रूप में हुई है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) 1 के प्रभागीय वनाधिकारी प्रद्युम्न गौरव ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पीड़ित खेत में बकरी चरा रहा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

गन्ने के खेत के पास बैठा था बाघ

उन्होंने कहा कि वनबैरिया गांव की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां से नदी और जंगल दोनों ही महज एक किमी दूर हैं। यहां बाघों समेत वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक गलियारा बना हुआ है। यह रास्ता खेतों, खासकर गन्ने के खेतों से होकर गुजरता है, जिससे बाघ जंगल के विभिन्न हिस्सों में आ-जा सकते हैं। पीड़ित वहां बकरी चराने गया था। वह गन्ने के खेत के पास बैठा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

End of Feed