Shamli Encounter: शामली में 50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

NB-Content\06 FEB\SHAMLI POLICE ENCOUNTER*शामली में गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश रिहान मारा गया। बदमाश ने अपने एक साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से मेड इन इटली पिस्टल, एक देसी तमंचा, लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

Shamli Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। आरोपी की पहचान दिल्ली के ओखला नगर निवासी रिहान के तौर पर हुई है। जिसपर करीब 90 मामले अलग-अलग जिलों में दर्ज थे। गुरुवार देर रात मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस सिपाही भी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

Shamli Police Encounter

शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश ढेर

बदमाशों ने शख्स से नकदी और मोबाइल लूटा

पुलिस अधीक्षक (SP) एनपी सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे बाबरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने फतेहपुर निवासी राहुल से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। रात करीब 12:30 बजे कोतवाली पुलिस और आदर्श मंडी थाना पुलिस की संयुक्त टीम पूर्वी यमुना नहर इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें सिपाही सुमित बैसला गोली लगने से घायल हो गए।

End of Feed