शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (06 Feb 2026) UP Weather Today: यूपी में घने कोहरे पर ब्रेक, अब पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी ठंड; पढ़ें IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 Feb 2026: उत्तर प्रदेश में आज से कोहरे के प्रभाव में कमी देखने को मिलेगी। साथ ही अगले 3 दिन पछुआ हवाओं के चलने से सुबह-शाम ठंडा का एहसास ज्यादा होगा।

Image

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (06 Feb 2026): उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद घने कोहरे की वापसी हुई। जिसके बाद अब यूपी में अगले तीन दिन पछुआ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि प्रदेश में घने कोहरे से राहत मिल गई है। अगले कुछ दिन घने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और आसपास के इलाकों में बने चक्रवाती परिसंचरण का असर कम हो गया है। 8 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी रीजन को प्रभावित कर सकता है। हालांकि इसका यूपी के मौसम पर फिलहाल कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा कहीं-कहीं देखने को मिल सकता है। आज घने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम साफ रहने के कारण दिन में अच्छी धूप खिलने के भी आसार हैं। इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल सकती हैं। जिससे सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी। हालांकि दिन में धूप के कारण सर्दी से राहत रहेगी।

यूपी में तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में फिलहाल अगले 3-4 दिन मौसम में ठहराव रहने के आसार हैं। तराई और अन्य इलाकों में भी कोहरे का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा। प्रदेश में अगले 3 दिन पछुआ हवाएं चलने की भी संभावना है। रात के तापमान में अगले 5 दिन कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। जिसके बाद 2-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी के आसार जताए गए हैं। जिसके बाद अगले 2 दिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद फिर से 2 डिग्री की ओर बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

यूपी का सबसे ठंडा जिला

यूपी में पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा जिला हरदोई रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद आगरा में 8.1 डिग्री और झांसी में 8.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रहा। वहीं अधिकतम तापमान गाजीपुर में सबसे अधिक रहा। यहां का पारा 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद वाराणसी बीएचयू में 24.6 डिग्री और बलिया में 24.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। इस दौरान सबसे कम अधिकतम तापमान बरेली में 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article