शहर

Shamli News: अंकित बालियान हत्याकांड में गोगी गैंग शामिल, DGP बोले हत्यारों के मददगार भी नहीं बचेंगे

Shamli News: शामली में सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड मामले में DGP राजीव कृष्ण ने आज कहा कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी। उन्होंने कहा, आज पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया, उनकी मदद करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Image

डीजीपी राजीव कृष्णा ने बताया अंकित बालियान हत्याकांड में गोगी गैंग का हाथ

Shamli News: अंकित बालियान हत्याकांड (Ankit Baliyan Murder) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। यूपी के DGP Rajiv Krishna ने बताया कि वारदात अचानक नहीं हुई थी, बल्कि अंकित बालियान की पहले से रेकी कर सुनियोजित तरीके से हत्या की गई। पुलिस जांच में गोगी गैंग की भूमिका सामने आई है। इस मामले में आज की पुलिस कार्रवाई के दौरान मोहित और सुमित मारे गए हैं, जबकि दो अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।

DGP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी कि आरोपियों को बाहर से हथियार उपलब्ध कराए गए थे और वारदात के बाद अपराधी लगातार अपनी जगह बदल रहे थे। यूपी पुलिस और एसटीएफ ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी दबिश दी है। पुलिस के मुताबिक मोहित के खिलाफ हरियाणा में 14 FIR दर्ज हैं।

अपराधियों की मदद करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

राजीव कृष्ण ने साफ किया कि कार्रवाई सिर्फ शूटर्स तक सीमित नहीं रहेगी। चार शूटर्स के अलावा उनकी मदद करने और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी सुबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लोगों को जांच के दायरे में लाया जाएगा।

यूपी से बाहर भी अपराधी बच नहीं सकते

डीजीपी कहा कि यूपी की सीमा के बाहर अपराध की साजिश रचने वाले यह भ्रम न पालें कि वे कानून से बच सकते हैं। अपराधी कहीं भी छिपें, उन्हें कानून की जद में लाया जाएगा। उन्होंने शामली पुलिस और एसटीएफ के लिए दो लाख रुपये के पुरस्कार की भी घोषणा की है।

अंकित की पत्नी की मांग

वहीं, अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद जताया। उन्होंने पूरे गैंग के सफाये की मांग के साथ ही गांव में स्टेडियम बनाए जाने की भी अपील की।

DGP ने एनकाउंटर पर कहा कि पुलिस आमतौर पर बदमाशों को गिरफ्तार करती है, लेकिन जब आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हैं तो जवाबी कार्रवाई करनी पड़ती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article