शहर

Kaushambi News: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका से 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत; सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

Kaushambi News: कौशांबी के महमदपुर गांव में पटाखा बनाते समय भीषण धमाके की खबर है। धमाके में कई घरों के जमींदोज होने के साथ ही 11 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है।

Image

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से जमींदोज हुए कई मकान

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में आज यानी सोमवार 31 अगस्त को पटाखा बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पिपरी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में एक घर में पटाखा बनाते समय जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई घरों के क्षतिग्रस्त होने और कुछ मकानों के जमींदोज होने की खबर है। हादसे में 8 बच्चों समेत 11 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है।

धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना में 11 लोगों की मौत

इस भयानक हादसे में 8 बच्चों समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई-
  1. प्रियांजलि – 5 वर्ष / महिला
  2. प्रवीण सिंह – 13 वर्ष / पुरुष
  3. जाह्नवी – 12 वर्ष / महिला
  4. आदित्य – 12 वर्ष / पुरुष
  5. रवि – 8 वर्ष / पुरुष
  6. ज्ञान सिंह – 40 वर्ष / पुरुष
  7. आदित्य – 8 वर्ष / पुरुष
  8. अंजू – 32 वर्ष / महिला
  9. विक्रम सरोज – 35 वर्ष / पुरुष
  10. अंश – 6 वर्ष / पुरुष
  11. नन्हा – 4 वर्ष / पुरुष

एसीपी धूमनगंज घटनास्थल के लिए रवाना

महमदपुर गांव प्रयागराज और कौशांबी की सीमा पर मौजूद है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज से भी अतिरिक्त पुलिस बल को मौके के लिए रवाना किया गया है। एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।

वहीं, घायलों के इलाज के लिए प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन की ओर से घायलों को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

प्रशासन की टीमे हालात का जायजा ले रही हैं

फिलहाल विस्फोट में कितने लोग घायल हुए हैं और कितने मकान प्रभावित हुए हैं, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर स्थिति का जायजा ले रही हैं। हादसे के कारणों और पटाखा निर्माण से जुड़े सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी।

सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

पटाखा फैक्ट्री में हुए इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें