ग्रेटर नोएडा : शाहबेरी गांव में भीषण आग, फर्नीचर मार्केट में उठी लपटें; सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

सिलेंडर फटने की आवाजें दूर तक सुनाई दीं। एहतियात के तौर पर आसपास के घरों और दुकानों को खाली कराया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई।

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान कई सिलेंडरों में धमाके होने की भी जानकारी सामने आई है। आग आम्रपाली गोल्फ होम्स के आगे शाहबेरी में ग्रेटर नोएडा वेस्ट को क्रॉसिंग रिपब्लिक से जोड़ने वाली सड़क पर लगी है। मीडिया खबरों के मुताबिक, आग की जद में करीब 20 से 25 दुकानें व गोदाम आए हैं, जिनमें रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि, दमकल की करीब 15 से 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

Shahberi Fire

शाहबेरी गांव में भीषण आग

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई देने लगा। सिलेंडर फटने की आवाजें दूर तक सुनाई दीं। एहतियात के तौर पर आसपास के घरों और दुकानों को खाली कराया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग किसी फर्नीचर मार्केट में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

End of Feed