Hottest City: आग की भट्टी बना राजस्थान का यह शहर, तापमान पहुंचा 48.2 डिग्री; कैसा है अन्य शहरों का हाल?

देशभर में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर तक लू का असर तेजी से महसूस किया जा रहा है।

Hottest City in India: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। इस बीच राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर बन गया है, जहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं देश के कई हिस्सों में तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, उत्तर प्रदेश के आसपास के क्षेत्र तथा पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भी लू का असर तेजी से महसूस किया जा रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे अधिक गर्मी रिकॉर्ड की गई है। राजधानी दिल्ली में भी तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि सफदरजंग क्षेत्र में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Hottest City of India

देश का सबसे गर्म शहर (AI Image)

दिल्ली एनसीआर में ऐसा रहा तापमान का हाल

दिल्ली एनसीआर में 27 मई 2026 को शाम 5:30 बजे तक अधिकतम तापमान काफी अधिक दर्ज किया गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 44.3°C, पालम में 44.6°C, लोधी रोड पर 44.6°C, रिज क्षेत्र में 45.6°C और आया नगर में 45.4°C रिकॉर्ड किया गया। इन सभी इलाकों में तापमान सामान्य से 3.3°C से 4.6°C तक अधिक रहा, जबकि पिछले 24 घंटे में मामूली बढ़ोतरी भी देखी गई। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सफदरजंग में 26.2°C, पालम में 27.6°C, लोधी रोड पर 25.0°C, रिज में 27.5°C और आया नगर में 26.7°C दर्ज किया गया। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम या थोड़ा अधिक रहा।

End of Feed