तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा; TGSRTC बस और ट्रक की टक्कर में 12 घायल, दो की हालत गंभीर

तेलंगाना के खम्मम जिले के वायरा थाना क्षेत्र में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत से हड़कंप मच गया। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के खम्मम जिले के वायरा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक TGSRTC बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कुल 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Telangana Bus Accident (Symbolic Photo)

तेलंगना में भीषण सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)

40 यात्री सवार थे बस में सवार

घटना के समय बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिससे टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed