शहर

खौफनाक! तीन राज्य, छह हत्याएं; गुजरात के वलसाड से सीरियल किलर गिरफ्तार

Gujarat News: गुजरात के वलसाड से पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जिसने गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना में कई वारदातों को अंजाम दिया है। उसके ऊपर हत्या और रेप जैसे कई मामले दर्ज हैं-

Image

गुजरात के वलसाड से सीरियल किलर गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Gujarat News: गुजरात के वलसाड जिले में 19 वर्षीय लड़की से बलात्कार और फिर उसकी हत्या किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक ‘सीरियल किलर’ ने छठी हत्या का जुर्म भी कूबूल कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गुजरात के दभोई में इस साल जून में छठी हत्या की थी।

19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की रेप के बाद हत्या

हरियाणा के रोहतक जिले का निवासी राहुल जाट को वलसाड जिले के उदवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास 14 नवंबर को 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा का शव मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान जाट ने इस अपराध से पहले चार और हत्याएं किए जाने की बात स्वीकार की थी। पुलिस अधीक्षक करणराज वाघेला ने कहा, ‘‘उसने अब छठी हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी ने एक दृष्टिबाधित युवक की हत्या की थी।’’

लोहे की चेन से गला घोंट दिया गया

वडोदरा के प्रतापनगर से आठ जून 2024 को यात्रा के दौरान जाट की दोस्ती महाराष्ट्र के नंदुरबार के रहने वाले फैयाज अहमद शेख से हुई थी। वाघेला ने बताया कि दोनों वडोदरा जिले के दभोई में उतर गए। जिसके बाद जाट कथित तौर पर उसे एक सुनसान इलाके में ले गया और उसनें वहां लोहे की चेन से उसका गला घोंट दिया और उसके पास मौजूद मोबाइल फोन और पैसे छीन लिए। उन्होंने कहा, “इसी के साथ हमनें एक और अज्ञात हत्या का मामला सुलझा लिया।’’

ट्रेन में महिला की लूट के बाद हत्या

अपनी गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले, जाट ने कथित तौर पर तेलंगाना के सिकंदराबाद के पास एक महिला को लूटा और ट्रेन में उसकी हत्या कर दी थी। अक्टूबर में, उसने महाराष्ट्र के सोलापुर रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article