जयपुर

राजस्थान में बड़ी वारदात, 2 बेटों की हत्या कर फांसी पर झूले पति-पत्नी; चौंकाने वाली है वजह

राजस्थान के झालावाड़ में पारिवारिक विवाद से परेशान दंपति ने अपने 2 नाबालिग बेटों की हत्या कर खुदकुशी कर ली है।

Image

राजस्थान में बड़ी वारदात, 2 बेटों की हत्या कर फांसी पर झूले पति-पत्नी; चौंकाने वाली है वजह

झालावाड़: जिले में मंगलवार को एक दंपत्ति ने कथित तौर पर अपने दो नाबालिग बेटों की हत्या कर खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि यह घटना गंगधार थाना क्षेत्र के जैतखेड़ी गांव में घटी। पुलिस के मुताबिक नागू सिंह (30), संतोषबाई (23) और उनके बेटे युवराज सिंह (5) का शव घर में फंदे से लटके मिले जबकि उनका एक वर्षीय बेटा बिस्तर पर मृत पाया गया।

झालवाड़ की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि बड़े बेटे की हत्या फांसी पर लटकाकर की गई, जबकि छोटे बेटे की गला घोंटकर हत्या की गई। तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण पारिवारिक विवाद माना जा रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article