सिवनी में नवजातों की मौत का मामला : MLA ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने की जांच की मांग

मध्य प्रदेश में सिवनी जिला अस्पताल की SNCU में तीन महीने में 46 नवजातों की मौत हुई। परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाए, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने गंभीर हालत और कम वजन को वजह बताया।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिला अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में नवजात बच्चों की मौत के आंकड़ों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच 592 नवजात भर्ती हुए, जिनमें से 46 की मौत हो गई। वहीं, 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक छह महीने में 1188 नवजातों का इलाज किया गया, जिनमें 80 बच्चों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मृत बच्चों के परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ज्यादातर बच्चे गंभीर हालत और कम वजन के कारण भर्ती किए गए थे।

Seoni News newboarn death

शिवनी में नवजात बच्चों की मौत पर उठे सवाल

जन्म के कुछ घंटे और दिनों बाद बच्चों की मौत

बरघाट ब्लॉक के डुंगरिया गांव के निवासी मनीष वरकड़े की पत्नी ने 15 जुलाई को पहले बच्चे को जन्म दिया था। सांस लेने में परेशानी और दिल की धड़कन सामान्य नहीं होने के कारण नवजात को SNCU में भर्ती कराया गया। हालांकि, कुछ घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गई।

End of Feed