सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिट पहुंचे अखिलेश यादव; जानें क्या है अपडेट

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के हृदय रोग विशेषज्ञों से परामर्श लिया गया है और संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों को उपचार की निगरानी के लिए सिविल अस्पताल में बुलाया गया है। पाठक ने कहा कि जब चौधरी की हालत स्थानांतरण के लायक स्थिर हो जाएगी तो उन्हें विशेष उपचार के लिए लोहिया संस्थान में स्थानांतरित किया जा सकता है

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें यहां सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौधरी दिवंगत मुलायम सिंह यादव के दिनों से पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि गंभीर दिल का दौरा पड़ने के बाद वरिष्ठ नेता को स्ट्रेचर पर बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया।चौधरी की हालत की जानकारी मिलते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे। यादव ने ’पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ’’डाक्टरों का एक दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। उनका उपचार किया जा रहा है। जब यादव से पूछा गया कि क्या उन्हें किसी अन्य बड़े अस्पताल ले जाने पर विचार हो रहा है, तो उन्होंने कहा कि अभी उन्हें कही और ले जाने की बात नहीं है, डाक्टर की रिपोर्ट के बाद ही कुछ विचार होगा।

Senior SP leader Rajendra Chaudhary suffered heart attack Treatment Underway

सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी को आया हार्ट अटैक

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व मंत्री चौधरी को देखने के लिए पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी अस्पताल पहुंचे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चौधरी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए सिविल अस्पताल का दौरा किया। पाठक के पास राज्य के स्वास्थ्य विभाग का प्रभार है। पाठक ने पत्रकारों से कहा, ’’उन्हें (चौधरी) दिल का दौरा पड़ा और उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है और वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।’

End of Feed