शहर

बस थोड़ी सी पी ली थी...धुत होकर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने किया हंगामा...फिर पुलिस की हुई एंट्री

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में नशे में धुत शादी के लिए पहुंचे दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी के इंकार कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में खूब हंगामा हुआ और बात पुलिस तक पहुंच गई। शादी के खर्चे को लेकर बंधक बनाए गए लड़के और उसके पिता को पुलिस के आने पर छोड़ा गया।

Image

धुत होकर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने किया हंगामा

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी में नशा करके आए दूल्हे को देख दुल्हन ने आपत्ति जताते हुए शादी करने से मना कर दिया। शादी की रस्मे अधुरी की अधुरी रह गई। घटना के बाद शादी में खर्च हुए पैसों के भुगतान को लेकर चर्चा किए जाने पर दोनों पक्षों में खूब बहस और गाली-गलौज हुआ। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के और उसके पिता को बंधक बनाया। घटना को लेकर घंटों तक पंचायच भी चली। मामला पुलिस तक पहुंचा और उनके हस्तक्षेप के बाद दूल्हे और उसके पिता को छोड़ा गया।

नशे की हालत में शादी करने पहुंचा दूल्हा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया की यह घटना कंधई थाना क्षेत्र के बक्शीडीह गांव का है। बक्शीडीह गांव के निवासी रामदास ने अपनी बेटी की शादी करनपुर खुजी गांव के निवासी अनीश पुत्र जीतलाल के साथ तय की थी। सोमवार शाम दुल्हन के द्वार पर जैसे ही बारात पहुंची तब लोगों को दूल्हे और पिता के जबरदस्त नशे में होने के बारे में मालूम हुआ। नशे में धुत पिता और पुत्र ने बारात के दौरान जमकर हंगामा किया। शादी की सारी रस्मे अधूरी रह गई और लड़के को नशे में देख दुल्हन ने आपत्ति जताई और मौके पर शादी के इंकार कर दिया।

उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। लड़की पक्ष ने शादी में खर्च हुए पैसे की डिमांड को लेकर लड़के और उसके पिता को बंधक बना लिया और पंचायत बुलाई गई। पैसों को लेकर लंबी चर्चा जारी रही। इस बीच पुलिस को इस मामले की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके पिता को छोड़ा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article