पटना

बिहार के वैशाली में पेड़ से लटका म‍िला युवक का शव, हत्या या सुसाइड; पुलिस ने शुरू की जांच

बिहार के वैशाली जिले में बगीचे में पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला है। युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है-

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने बगीचे में एक पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया। युवक के पर‍िजनों ने हत्‍या की आशंका जताई है। पुल‍िस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को महुआ थाना क्षेत्र के चकदादन गांव के बगीचे में फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद क‍िया। मृतक की पहचान चकदादन गांव के राजेश्वर भगत के पुत्र विनय कुमार उर्फ भजन (26) के रूप में हुई है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

महुआ थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या की घटना है या हत्या की, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

उधर, मृतक के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। घटनास्थल के आसपास पानी की बोतल और नमकीन और डिस्पोजल ग्लास और बुझी हुई सिगरेट मिली है। युवक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article