गौतमबुद्ध नगर में नए साल पर सुरक्षा का सख्त पहरा, धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

नए साल के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रहने के लिए 3000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही जिले में धारा 163 भी लागू कर दी गई है। नए साल का जश्न लोग शांति और सुरक्षा के बीच मनाए इसे सुनिश्चित करने के लिए रेस्टोरेंट और बार संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं।

GautamBuddh Nagar News: नए साल के स्वागत और जश्न के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। जिले में मंगलवार से धारा 163 (जिसे पहले धारा 144 कहा जाता था) लागू कर दी गई है। नए साल के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि उत्सव के नाम पर जो भी लोग हुड़दंग या बिना अनुमति के भीड़ जमा करेंगे उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने खुद सेक्टर-18, गार्डन गैलेरिया और जीआईपी जैसे प्रमुख मॉल का दौरा कर सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बार और रेस्तरां संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे नियमों का उल्लंघन न करें और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Noida Police

गौतमबुद्ध नगर में नए साल पर सुरक्षा का सख्त पहरा (Photo-iStock)

जिले में भारी पुलिस बल की तैनाती

जिले के प्रमुख स्थानों जैसे मॉल, मार्केट, रेस्टोरेंट और अन्य पब्लिक स्थानों पर सुरक्षा के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने मॉल मैनेजमेंट को भी खास निर्देश दिए हैं, जिसके अनुसार, यदि परिसर के भीतर क्षमता से अधिक भीड़ होने पर तुरंत प्रवेश द्वार को बंद किया जाए, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादे कपड़ों में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर पैनी नजर रखेगा। सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी करने की योजना बनाई है।

End of Feed