Gorakhpur News: गोरखपुर से लेकर अयोध्या के बीच दूसरी रेल लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही पांच नए स्टेशनों का विकास भी किया जा रहा है। बता दें की पूरे प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया था। रेलवे विकास के इस परियोजना में अयोध्या में रेल लाइन और रेलवे स्टेशनों का विकास भी शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास को अधिक जोर दिया जा रहा है, जिसके चलते नई रेल लाइन, स्टेशनों का विकास आदि किया जा रहा है।
गोरखपुर से अयोध्या से बीच बिछेगी रेल लाइन
गोरखपुर से अयोध्या रेल लाइन का डीपीआर तैयार
गोरखपुर से अयोध्या धाम तक दूसरी रेल लाइन बिछाने की तैयारी तेज हो गई है। अयोध्या राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने दूसरी रेल लाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि ट्रेनों की आवाजाही बढ़े और लोगों को यात्रा करने में आसानी होए। जानकारी के अनुसार बिछने वाली दूसरी रेल लाइन का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही 5 नए स्टेशनों का विकास भी किया जाएगा। इतना ही नहीं अयोध्या से कई स्थानों की कनेक्टिविटी की भी तैयारी की जा रही है। इसको लेकर भी डीपीआर यानी की एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
अयोध्या के पांच स्टेशनों का होगा विकास
मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या धाम तक दूसरी रेल लाइन के बिछाने के साथ 5 स्टेशनों का विकास भी किया जाएगा। विकास का ये कार्य अमृत भारत के अंतर्गत किया जाएगा। अयोध्या के जिन रेलवे स्टेशनों का विकास किया जाने वाला है उनका नाम क्रमशः अयोध्या धाम जंक्शन, अयोध्या कैंट, दर्शन नगर, रामघाट और कटरा स्टेशन है। इन पांचों स्टेशनों का पूरा कायाकल्प बदलने की तैयारी कर रही है यूपी सरकार। बता दें कि अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के साथ लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी के रेलवे की कनेक्टिविटी की जाएगी। ताकि इन शहरों के यात्रा करने वाले लोगों को आसानी हो। इसके साथ ही मनकापुर से अयोध्या धाम पहुंचने के लिए दूसरी रेल लाइन बिछाई जा रही है। इसका डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है।
