List of Top 12 Indian Street Foods: भारत दुनियाभर में अपनी विविधता के लिए जाना जाता है। यहां अलग-अलग संस्कृति, अलग-अलग भाषाएं हैं। वैसे ही यहां का फूड भी काफी यूनीक है। यहां किसी को मीठे खाने से प्यार है तो कोई तीखा खाना पसंद करता है। खासकर यहां लोगों को अलग-अलग तरह के स्ट्रीट फूड बेहद पसंद हैं। यही वजह है कि यहां कई तरह के स्ट्रीट फूड्स मिलते हैं। भारत के स्ट्रीट फूड्स के देश ही नहीं, बल्कि बाहर से आए विदेशी भी इसके दीवाने हो जाते हैं। भारतीय लोग स्ट्रीट फूड के इतने शौकीन होते हैं कि केवल बेहतरीन स्वाद की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते हैं।
आज हम आपको ऐसे ही कुछ भारतीय स्ट्रीट फूड्स के बारे में बताएंगे, जो दुनियाभर में पॉपुलर हैं। इन खास और यूनीक फूड को बेहत ही शानदार और स्पेशल तरीके से तैयार किया जाता है। इसलिए तो इन स्ट्रीट फूड का स्वाद जो एक बार चख लेता है, वह कभी इसे भूल नहीं पाता। वहीं आजकल तो कई तरह के फ्यूजन डिशेज की भी डिमांड है, जो लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। आइए बिना देर किए जानते हैं भारत में मिलने वाले अनोखे और लाजवाब स्ट्रीट फूड के बारे में।
कोलकाता की झालमुड़ी
झालमुड़ी तो आप सबने खाई होगी। लेकिन कोलकाता की झालमुड़ी काफी मशहूर है, लोग इसके स्वाद के दीवानें हैं। कोलकाता में इसे मुरमुरा, मूंगफली, नमक, सब्जियों और कई तरह के मसालों से तैयार किया जाता है। साथ ही इसे हरी धनिया, नींबू और कच्चे प्याज के साथ सर्व किया जाता है।
इंदौर की भुट्टे का कीस
भुट्टे का कीस इंदौर की स्पेशल फूड में शुमार है। इसे भुट्टे को ग्रेट करके दूध और स्वादिष्ट मसालों से तैयार किया जाता है। अलग तरह से तैयार इस स्ट्रीड फूड को एक बार खा लेने के बाद आप इसे बार-बार खाने आएंगे।
बिहार का लिट्टी चोखा
लिट्टी चोखा बिहार का ट्रेडिशनल फूड है, जो दुनियाभर में पॉपुलर है। यह आटा, सत्तू और कई मसालों से तैयार होता है, जिसे बैंगन से बने चोखे और कई तरह के चटपटी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। आज यह फूड हर किसी के फेवरेट स्ट्रीट फूड की लिस्ट में शामिल है।
मुंबई की बैदा रोटी
आपने अभी तक कई तरह के रोल खाएं होंगे, लेकिन इस रोल को खाने के बाद आप सभी रोल्स का स्वाद भूल जाएंगे। बैदा रोटी काठी रोल की तरह ही होता है। इसे पराठे में अंडे और मीट के मसालेदार फिलिंग से तैयार की जाती है। इसका हर एक बाइट आपको दीवाना बना देगा।
जम्मू-कश्मीर का कुलादी पिज्जा
आपने इसका नाम कम ही सुना होगा। लेकिन यह जम्मू-कश्मीर का पॉपुलर स्ट्रीट फूड है। यह पिज्जा के ही तरह होता है, जिसमें यूनीक तरीके से टॉपिंग की जाती है। इस पिज्जा को खाने के बाद इसका स्वाद आप हमेशा याद रखेंगे।
राजस्थान का कांजी वड़ा
राजस्थान का कांजी वड़ा काफी फेमस है। खासकर यह होली के समय में बनाई जाती है, इसमें उड़दाल से बनी बड़ी को खट्टी-मीठी और स्वादिस्ट मसाले से तैयार कांची में डुबोकर परोसा जाता है। इस ड्रिंक को पीने के बाद आप फ्रेश फील करेंगे और बड़ा का हर एक बाइट आपको अलग फ्लेवर देगा।
मुंबई का पाव भाजी फोन्ड्यू
पाव भाजी तो सभी को पसंद है, लेकिन मुंबई की यह पाव भाजी फोन्ड्यू को एक बार जरूर ट्राई करें। इसे कई तरह की सब्जियों, दूध, क्रीम, चीज़ और स्वादिष्ट मसालों से तैयार किया जाता है, जिसे छोटे-छोटे ब्रेड के पीसेज को डिप करके खाया जाता है।
मुंबई का चॉकलेट सैंडविच
मुंबई अपने कई तरह के फूड के लिए फेमस है। उन्हीं में से एक है मुंबई का चॉकलेट सैंडविच। इसका अनोखा स्वाद मीठा खाने वालों को खूब पसंद आता है। इसे ब्रेड में चॉकलेट की फिलिंग करके ग्रिल्ड किया जाता है। यह फूड दुनियाभर में फेमस है।
वाराणसी पान आइसक्रीम
वाराणसी पान का नाम सभी ने सुना होगा और खाया भी होगा, लेकिन यहां की पान आइसक्रीम जैसा पान अपने पहले कभी नहीं चखा होगा। इस आइसक्रीम का स्वाद आप कभी नहीं भूलेंगे। इसे पान के पत्ते में पान फ्लेवर आइसक्रीम और पान मसाले डालकर तैयार किया जाता है, जिसका स्वाद आपको एकदम फ्रेश कर देता है।
दिल्ली का जलेबी चाट
चाट भारतीयों का फेवरेट है। बिना चाट के मन ही नहीं भरता है। तो चाट खाने वालों को ये अलग तरह की जलेबी चाट खूब पसंद आती है। इसमें जलेबी के छोटे-छोटे टुकड़ों को दही, चटनी और मसालों के साथ परोसा जाता है।
दिल्ली का चपाती नूडल
यह भारतीय और चाइनीज व्यंजन का एक फ्यूजन डिश है। इसमें नूडल्स को स्वादिष्ट मसालों के साथ तैयार किया जाता है और रोटी में इसकी फिलिंग की जाती है। नूडल्स या रोल खाने वालों के लिए यह अनोखा कॉम्बिनेशन है, जो पूरी दुनिया में मशहूर है।
