शहर

Badaun Suicide News: फंदे से लटका मिला महिला जज ज्योत्सना राय का शव, डायरी में मिला सुसाइड नोट

Badaun Lady Judge Jyotsna rai Suicide News : बदायूं में महिला सिविल जज ज्योत्सना राय का शव उनके कमरे में फंदे से लटा मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फॉरेसिंक टीम घटनास्थल पर छानबीन में जुटी हुई है।

Image

महिला जज ज्योत्सना राय (फोटो साभार - ट्विटर)

Badaun Suicide News: बदायूं से महिला सिविल जज ज्योत्सना राय की सुसाइड की खबर(Badaun Judge Jyotsna rai Suicide News) सामने आई है। महिला जज का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मौते पर डीएम-एसएसपी समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस को महिला जज की डायरी से एक सुसाइड नोट(Badaun Judge Suicide Notes) भी मिला है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है और जांच में जुटी हुई है।

जज ज्योत्सना राय सुसाइड केस: कर्मचारियों ने पुलिस को दी सूचना

मऊ जिले की रहने वाली ज्योत्सना राय बदायूं में सिविल जज (Civil Judge Judge Jyotsna rai) जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थी। शनिवार को जब वे कोर्ट नहीं पहुंची, तो उनके साथी कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। जिसके बाद कर्मचारी महिला जज के सरकारी आवास पर पहुंचे और गेट खटखटाया। साथ ही जोर-जोर से आवाजा भी लगाई। इसके बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

ज्योत्सना राय सुसाइड केस: छानबीन में मिले अभिलेख

जब पुलिस महिला जज के आवास पर पहुंची तो धक्का मारकर गेट खोला गया। पुलिस को अंदर जज ज्योत्सना राय का शव कमरे के पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना की सूचना मिलने पर डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी और कई अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया है कि छानबीन में कुछ अभिलेख मिले हैं, जिनके घटनाक्रम से संबंधित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की गहनता से जांच कराई जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article