Hajipur News: हाईकोर्ट के फैसले के बावजूद नहीं थमा पकड़ौआ विवाह, टीचर को अगवा कर जबरन कराई शादी

बिहार के हाजीपुर से एक स्कूल से टीचर को बंदूक के बल पर अगवा कर लिया गया। जिसके बाद उसकी जबरदस्ती शादी करा दी गई। टीचर की स्कूल में नई नौकरी लगी थी। पुलिस को शिक्षक और उसकी दुल्हन मिल चुके हैं। इस घटना की जांच चल रही है।

Hajipur News: बिहार से एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है, हाजीपुर में नई नौकरी पाए टीचर को अगवा कर उसकी शादी कराई गई है। पिछले दिनों ही पटना हाईकोर्ट ने पकड़ौआ विवाह के खिलाफ फैसला दिया था। इसके बावजूद बिहार में पकड़ौआ विवाह पर फुल स्टॉप नहीं लगा है। वैशाली जिले के हाजीपुर में बुधवार को नव नियुक्त शिक्षक को बंदूक के दम पर स्कूल से अगवा कर लिया गया। जिसके बाद उसकी जबरन शादी करा दी गई।

Wedding

बिहार में पकड़ौआ शादी का नया मामला (फोटो साभार - istock)

घटना के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

जब इस घटना की रिपोर्ट पुलिस को मिली तब यह मामला सबके सामने आया। इस घटना के विरोध में लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन भी किया। दरअसल यह मामला पातेपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। जहां गौतम कुमार की शिक्षक के तौर पर नई नौकरी लगी है। गौतम महेया मालपुर का रहने वाला है। जिसका बुधवार शाम को कुछ लोगों ने स्कूल से हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की।

End of Feed