शहर

UP News: यूपी के गांव से चोरी हुआ 50 मीटर लंबा मोबाइल टावर, पुलिस के उड़े होश

यूपी के कौशांबी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों ने 50 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर को चोरी कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए है।

Image

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के उज्जैनी गांव से चोरी हुआ 10 टन का मोबाइल

Photo : iStock

UP News: बिहार में 60 फुट लंबे लोहे के पुल की चोरी के एक साल बाद, उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के उज्जैनी गांव में 10 टन से अधिक वजन वाला 50 मीटर ऊंचा मोबाइल टावर चोरी हो गया। दिलचस्प बात यह है कि तकनीशियन ने पुलिस को मामले की सूचना बुधवार, 29 नवंबर को ही दी थी, उसकी शिकायत में कहा गया है कि टावर 31 मार्च को गायब पाया गया था। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 379 (चोरी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की।

8.5 लाख का मोबाइल टावर हुआ चोरी

तकनीशियन ने शिकायत में कहा कि सिर्फ टावर ही नहीं, बल्कि एक शेल्टर, बिजली की फिटिंग और अन्य उपकरण - मोबाइल टावर असेंबली के सभी हिस्से - जिनकी कीमत 8.5 लाख रुपये से अधिक थी इस चोरी में गायब हो गये है।

इस घटना से गुरुवार को पूरे दिन पुलिस सकते में रही, क्योंकि संदीपन घाट पुलिस स्टेशन की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जमीन मालिक और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। तकनीशियन, राजेश कुमार यादव ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी कंपनी ने इस साल जनवरी में कौशांबी जिले के उज्जैनी गांव में उबिद उल्लाह के खेत में एक टावर स्थापित किया था। यादव ने कहा कि जब उन्होंने 31 मार्च, 2023 को निरीक्षण के लिए घटनास्थल का दौरा किया, तो पूरा टॉवर, अन्य सामान के साथे गायब हो गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article