सतना में आश्रम के बाहर पहुंचा टाइगर, हरकत करते CCTV में कैद

मध्यप्रदेश के सतना जिले के मझगवां वन क्षेत्र स्थित मुनि आश्रम के पास एक टाइगर देखा गया। आश्रम में लगे CCTV कैमरे में टाइगर की चहलकदमी कैद हो गई।

सतना : जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत सरभंग मुनि आश्रम के पास बुधवार रात करीब 9 बजे एक टाइगर देखा गया। आश्रम में लगे CCTV कैमरे में टाइगर की चहलकदमी कैद हो गई। जिसका वीडियो गुरुवार की सुबह सामने आया है।

Satna forest reserve demand

सरभंग मुनि आश्रम के बाहर पहुंचा टाइगर

सरभंगा के जंगल वन्य प्राणियों की लगातार मौजूदगी के लिए जाने जाते है। यहां अक्सर बाघ, तेंदुआ और हिरण जैसे जानवर देखे जाते है, जिससे यह क्षेत्र वन्य जीवों में गुलजार रहता है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर अब अधिक सतर्क रहते है।

End of Feed