Satna News: सतना में बारिश का तांडव! 3 घंटे की मूसलाधार बरसात से डूबा शहर, BJP कार्यालय में भरा 4 फीट पानी

Satna Heavy Rain News: सतना में बुधवार को मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बेहद प्रभावति किया। बारिश के बाद कई सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए। भाजपा कार्यालय परिसर में करीब चार फीट पानी भर गया।

Satna Heavy Rain Waterlogging News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार को कुदरत के तेवर बेहद तीखे नजर आए। सुबह से जारी झमाझम बारिश ने महज तीन घंटों में ही 56 मिमी का आंकड़ा छू लिया। जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भरने के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई रिहायशीऔर व्यावसायिक इलाके भी जलमग्न हो गए। बारिश की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा कार्यालय परिसर में करीब चार फीट तक पानी भर गया।

Satna waterlogging

बारिश से सतना बेहाल, बरदाडीह समेत कई इलाकों में भरा पानी

दफ्तर से लेकर गलियों तक सब पानी-पानी

लगातार भारी बारिश के कारण पानी की निकासी व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। भाजपा कार्यालय परिसर के भीतर और आसपास करीब 4 फीट तक पानी भर गया, जिससे वहां रखा सामान और दस्तावेज भी प्रभावित हुए। शहर का बरदाडीह इलाका भी पूरी तरह पानी से घिर गया। नालियों में जलनिकासी बाधित होने से बारिश का गंदा पानी सड़कों और लोगों के घरों पास पहुंच गया।

End of Feed