Satna Flood Politics: BJP ऑफिस डूबा तो कांग्रेस ने साधा निशाना, बाढ़ के बीच सियासी वार-पलटवार; सांसद बोले-आपदा में राजनीति बंद करें

Satna Flood Politics: मध्य प्रदेश के सतना में भारी बारिश के कारण भाजपा कार्यालय में भरे पानी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेसी केवल राजनीति कर रहे हैं और उसके नेता केवल बयानबाजी में लगे हैं।

सतना : मध्य प्रदेश के सतना में लगातार भारी बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच भाजपा कार्यालय में पानी भरने को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह ने कांग्रेस पर संकट के समय राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस बेहद निम्न स्तर की राजनीति कर रही है और उसके नेता केवल बयानबाजी में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित और पीड़ित लोगों की मदद करते हुए कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता दिखाई नहीं दे रहा है। गणेश सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए लगातार काम किया, जिसके चलते प्रभावित इलाकों से मानव हानि की खबर नहीं है।

Satna Flood Politics

BJP सांसद गणेश सिंह

सतना में भारी बारिश के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। शहर में कुछ ही घंटों की मूसलाधार बारिश के बाद कई सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए। भाजपा कार्यालय परिसर में भी करीब चार फीट तक पानी भर गया। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन घंटे में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सुबह से कुल बारिश 90 मिमी से अधिक पहुंच गई थी।

End of Feed