Sambhal Honour Killing: 'इज्जत' के नाम पर कत्ल! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने ली बहन की ली जान

संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी 19 वर्षीय बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। युवती का दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम संबंध। आरोपी ने खुद पुलिस को हत्या की सूचना दी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

Sambhal Honour Killing: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ऑनर किलिंग की एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। वह अपनी बहन के हिंदू युवक से प्रेम संबंधों से नाराज था। जिसके चलते उसने बहन की जान ले ली। मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय रूपजहां के रूप में हुई है। आरोपी ने वारदात के बाद खुद ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

sambhal honour killing

संभल में ऑनर किलिंग

गांव के हिंदू युवक से था प्रेम संबंध

यह घटना असमोली थाना क्षेत्र के गांव मताबली पट्टी जग्गू की है। पुलिस ने बताया कि रूपजहां अपने गांव के एक हिन्दू युवक से प्यार करती थी। युवक भी उससे विवाह करना चाहता था। कुछ दिन पहले ही वह रूपजहां को अमरोहा में अपनी बुआ के घर लेकर गया था। वहां युवती ने खुद को बालिग बताते हुए युवक के साथ शादी करने की इच्छा जताई थी। मामला सामने आने के बाद गांव के कुछ संभ्रांत लोगों की मदद से परिजन युवती को वापस घर ले आए। लेकिन परिवार के लोग इस रिश्ते से बेहद नाराज थे।

End of Feed