सलीमगढ़ फोर्ट कहां है, इसे मुगलों ने नहीं तो फिर किसने बनाया? जानें पूरी कहानी

सलीमगढ़ किला दिल्ली के समृद्ध इतिहास और भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक प्रमुख प्रतीक है। इस किले का निर्माण 1546 में किया गया था। किला मुगल काल में सत्ता संघर्ष, कैद और राजनीति का केंद्र रहा। 1857 की क्रांति और आजाद हिंद फौज से जुड़ाव के कारण यह आजादी की लड़ाई में भी महत्वपूर्ण बना रहा।

दिल्ली दिलवालों की है और अगर दिल्ली के इतिहास में झांकेंगे तो यह मुगलों व अंग्रेजों की है। दिल्ली में खिलजी, तुगलक, गुलाम वंश, सूर वंश, चौहान वंश जैसे कई वंशों ने सदियों तक राज किया। लाल किला से लेकर कुतुब मीनार और इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक आज भी दिल्ली में गुलामी के दौर की तमाम निशानियां मौजूद हैं। दिल्ली में पुराने किले से लेकर फिरोजशाह कोटला का किला और लाल किला तक यमुना किनारे बसाए गए। इसी तरह यमुना किनारे एक और किला बसा है, जिसका नाम सलीमगढ़ है। क्या आप जानते हैं कि सलीमगढ़ का किला कहां है और इसे किसने बनाया? चलिए जानते हैं -

Salimgarh Fort History.

यहां जानें सलीमगढ़ किले को किसने बनवाया

सलीमगढ़ किला अपने में दिल्ली के समृद्ध इतिहास को समेटे हुए है। यह किला लाल किला के उत्तर-पूर्वी छोर पर मौजूद है और यह लाल किला से भी पुराना है। आज सलीमगढ़ किले के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। जबकि इसका भारत की आजादी की लड़ाई में भी काफी योगदान है।

End of Feed