साकेत बिल्डिंग हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ छह, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, MCD के दो इंजीनियर भी निलंबित

Saket Building Collapse: दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलजाब इलाके में एक पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत ढहने से छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Saket Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन (Saket Metro Station) के पास शनिवार शाम को हुए दर्दनाक भवन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव अभियान के दौरान कई लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, सैदुलजाब इलाके के वेस्टर्न मार्ग स्थित पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत अचानक भरभराकर गिर (Delhi Building Collapse) गई। इस इमारत में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कुछ कार्यालय संचालित हो रहे थे।

Delhi Building Collapse

NDRF और दमकल टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि हादसे के समय भवन की ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य भी चल रहा था। इमारत गिरने के बाद पूरा ढांचा मलबे में बदल गया और उसका बड़ा हिस्सा पास में मौजूद टिन शेड वाली कैंटीन पर जा गिरा, जहां अक्सर मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र आते-जाते थे। पुलि (Delhi Police) स सूत्रों के अनुसार, हादसे में घायल और जान गंवाने वालों में कुछ ऐसे छात्र भी शामिल हैं जो विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट (FMG) परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

End of Feed