कसोल के होमस्टे में रहस्यमयी हालात में रूसी महिला की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के कसोल स्थित एक होमस्टे में 29 वर्षीय रूसी महिला पर्यटक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। बताया जा रहा है कि वह अपनी दोस्त के साथ वहां ठहरी हुई थी और उसे वॉशरूम में बेहोशी की हालत में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kasol Russian Woman Death: हिमाचल प्रदेश के कसोल में एक होमस्टे के वॉशरूम में 29 वर्षीय रूसी महिला पर्यटक रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वह महिला कसोल (पार्वती घाटी में बसा एक छोटा सा गांव जो इजराइली, रूसी और यूक्रेनी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है) आई थी और वहां अपने दोस्त के साथ एक होमस्टे में ठहरी हुई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को उसकी मित्र ने उसे वॉशरूम में बेहोशी की हालत में पाया और चिकित्सकीय सहायता पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

Russian Woman Found Dead Kasol

कसोल के होमस्टे में रूसी पर्यटक की रहस्यमयी मौत से हड़कंप (सांकेतिक फोटो)

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से सूचना मिलने पर मणिकरण पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि महिला की मौत किसी चिकित्सकीय जटिलता के कारण हुई या किसी अन्य वजह से। बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास को इस घटना की सूचना दे दी गई है।

End of Feed