UP: सहारनपुर में चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान; दिल दहला देगा Video

यूपी के सहारनपुर में एक चलती बस में आग लग गई। आग लगने के बाद अंदर मौजूद यात्रियों ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इसका वीडियो सामने आया है।

Fire in Running Bus: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को एक चलती बस में आग लग गई। आग लगने के बाद बस में अफरातफरी मच गई। इसके बाद यात्रियों ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ के शिवालिक पहाड़ियों से मिनी बस गुजर रही थी, तभी आग लग गई।

Saharanpur bus fire

चलती बस में लगी आग।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, चलती बस में आग लगने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया है और बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। बता दें कि चलती गाड़ियों में अचानक आग लगने की कई घटनाएं पहले भी आ चुकी है, जिसमें लोग भी हताहत हुए हैं।

End of Feed