शहर

देहरादून एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम होने की अफवाह से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियों ने कई घंटों तक की तलाशी

देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात CISF को एलाइंस एयर के विमान में बम की सूचना मिली। जिसके बाद विमान से यात्रियों को उतारकर उसे एयरपोर्ट टर्मिनल से करीब 3 किमी दूर रनवे की शुरुआत में लाया गया। जहां उत्तराखंड पुलिस, सीआईएसएफ और बम निरोधक दल ने विमान की जांच की। लेकिन यह खबर अफवाह साबित हुई।

Image

एलाइंस एयर विमान (सांकेतिक फोटो)

Dehradun Airport: देहरादून एयरपोर्ट पर मंगलवार को एलाइंस एयर के विमान में बम होने की सूचना मिली। इस फ्लाइट के देहरादून पहुंचते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दल ने इसे घेर लिया। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी एयरपोर्ट पर पहुंची। जिसके बाद यात्रियों को नीचे उतार कर कई घंटों तक विमान की तलाशी ली गई। लेकिन फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला। इस मामले में डोइवला में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ट्विटर हैंडल पर मिली बम की सूचना

देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात CISF को एलाइंस एयर के विमान में बम की सूचना मिली। उन्हें ट्विटर हैंडल पर यह सूचना प्राप्त हुई। जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। यह फ्लाइट शाम को करीब 4:30 बजे अमृतसर से देहरादून पहुंची थी। जिसके बाद देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने इस विमान को घेर लिया। आनन-फानन में विमान में सवार सभी 32 पैसेंजर को नीचे उतरा गया।

बम की सूचना निकली फेक

एयरपोर्ट पर विमान को एक वाहन की मदद से खींचकर टर्मिनल से करीब तीन किमी दूर रनवे की शुरुआत में लाया गया। जहां सीआईएफ, उत्तराखंड पुलिस और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया और विमान में बम की तलाशी शुरू की गई। इस दौरान एयरपोर्ट पर हड़कंप का माहौल बना रहा। टीम ने कई घंटों तक विमान की तलाशी ली। लेकिन यह एक फेक सूचना निकली और विमान में कोई बम नहीं मिला। विमान की जांच के बाद इसे वापस टर्मिनल के पास लेकर आया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article