असम और पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग 4 हजार किमी से कुछ ही ज्यादा है। असम में 4,076.91 किमी और पंजाब में 4,239.32 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग हैं।
तेलंगाना में 4,925.76 और अरुणाचल प्रदेश में 4,285.39 KM नेशनल हाईवे मौजूद हैं। (दिल्ली का ऐसा महल जिसे शिकार के लिए बनाया गया, रहस्यों का संसार है ये)
पूर्वी भारत के इन दोनों राज्यों में करीब 6 हजार किमी नेशनल हाईवे हैं। ओडिशा में 5,897.08 किमी और बिहार में 5,969.40 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग हैं।
तमिलनाडु में 7,000.20 किमी के राष्ट्रीय राज मार्ग हैं, जबकि गुजरात में 7,885.00 किमी के नेशनल हाईवे हैं।
इन दोनों राज्यों में 8 हजार किमी से ज्यादा के राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। कर्नाटक में 8,037.18 किमी और आंध्र प्रदेश में 8,683.15 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग हैं।
राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई के मामले में राजस्थान का नंबर तीसरा है। इस राज्य में कुल 10,706.34 किमी के नेशनल हाईवे हैं।
नेशनल हाईवे के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। यहां राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 12,270.23 किमी है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कुल 18,459.25 किमी लंबे नेशनल हाईवे हैं। महाराष्ट्र इस मामले में देश में सबसे आगे है।
राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई के सभी आंकड़े NHAI की वेबसाइट से लिए गए हैं और 31 दिसंबर 2022 तक अपडेटिड हैं।